Exclusive: भूषण कुमार से तलाक ले रही हैं दिव्या खोसला, 19 सालों बाद हो जाएंगे अलग? जानिए पूरा सच

Bhushan Kumar-Divya Khossla's Divorce Rumours: दिव्या खोसला (Divya Khossla) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'कुमार' हटा दिया है और इसके बाद अफवाह है कि वो भूषण कुमार (Bhushan Kumar) से तलाक ले रही हैं। दिव्या खोसला ने 'कुमार' सरनेम किसी और कारण से हटाया है। जानिए क्या है वो कारण?

Bhushan Kumar-Divya Khossla's Divorce Rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चाहिए कपल्स में से एक भूषण कुमार (Bhushan Kumar) और दिव्या खोसला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वैसे तो दोनों को अक्सर बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टीज में साथ में स्पॉट किया जाता है लेकिन अब जो खबर सामने आई हैं उन्होंने भूषण कुमार और दिव्या खोसला के फैन्स को बड़ा निराश किया है। बताया जा रहा है कि शादी के 19 सालों बाद भूषण कुमार और दिव्या खोसला ने एक-दूसरे को तलाक देने का फैसला किया है। 21 फरवरी की शाम को दिव्या खोसला (Divya Khossla) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भूषण कुमार को हटा दिया है। उन्होंने टी-सीरीज को भी अनफॉलो कर दिया है।

Bhushan Kumar And Divya Khossla

कई पोर्टल्स ने दिव्या खोसला और भूषण कुमार (Bhushan Kumar) के तलाक की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। ऐसे में अब जूम ने इस बात की पड़ताल की तो पता कि दिव्या खोसला अभी भी भूषण कुमार के पर्सनल अकाउंट को फॉलो कर रही हैं। हमने यह जानने के लिए भूषण कुमार और दिव्या खोसला कुमार दोनों से भी संपर्क किया कि क्या ये सिर्फ लोगों द्वारा फैलाई गई अफवाह है या फिर ऐसा सच में हो रहा है। भूषण कुमार की टीम ने हमें बताया कि इंटरनेट पर वायरल हो रहीं इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

End of Feed