बॉलीवुड

Exclusive: अजय देवगन नहीं कर रहे हैं Singham Again की शूटिंग, क्या आंख की चोट है वजह!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 15, 2024, 04:07 PM IST

Singham Again: रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग में बिजी है। फिल्म की पूरी यूनिट हैदराबाद में शूटिंग कर रही हैं। लेकिन अजय देवगन शामिल नहीं हुए। कुछ दिनों पहले एक्शन सीन करते समय एक्टर की आंख में चोट लग गई थी। क्या चोट की वजह से एक्टर शूटिंग से दूर है? आइए इस बारे में हम अपनी रिपोर्ट में जानते हैं।

Image

ajay devgn and rohit shetty (credit pic: instagram)

Singham Again: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही हैं। कुछ दिनों पहले अजय देवगन फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। एक्टर की आंख में चोट आई थी। हालांकि एक्टर अब बिल्कुल ठीक हो गए हैं। इसके बावजूद एक्टर शूटिंग नहीं कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों एक्टर ने शूटिंग से दूरी बना रखी है।

अजय देवगन नहीं कर रहे हैं सिंघम अगेन की शूटिंग

सूत्र के अनुसार, फिल्म की यूनिट 5 जनवरी को हैदराबाद में शूट करने के लिए निकल गई थी। फिल्म की शूटिंग जोरो शोरो से चल रही हैं। हालांकि हैदराबाद में शूटिंग के लिए अजय नहीं पहुंचे हैं क्योंकि इस शेड्यूल में उनका कोई सीन नहीं है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही अजय और दीपिका का फर्स्ट लुक फिल्म से शेयर किया था।

सिंघम अगेन इस साल 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा रोहित अपनी अपकमिंग वेबसीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर चर्चा में है। कॉप यूनिवर्स वेबसीरीज इस महीने की 19 जनवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। वेबसीरीज में शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और श्वेता तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article