अनुभव सिन्हा को पसंद आई अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा', बोले 'उन दोनों बच्चों ने...'

Anubhav Sinha Loved Saiyaara: अनुभव सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में जूम से बात करते हुए अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने बताया कि उन्हें अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' खूब पसंद आई है। इस मूवी ने अनुभव को काफी प्रभावित किया।

Anubhav Sinha Loved Saiyaara: साल 2025 में मोहित सूरी ने रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन किया था। इस मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई दी। फिल्म लाखों दिलों पर राज कर रही है। खास बात यह है कि फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ने वाली कमाई कर मेकर्स को चौंका दिया था। दर्शकों को अहान पांडे का डेब्यू काफी पसंद आया और उन्होंने एक्टिंग की भी सराहना की। ऐसे में अब जूम से बात करते हुए इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने भी 'सैयारा' की जमकर तारीफ की है।

Anubhav Sinha Liked Ahaan Panday and Aneet Padda's Saiyaara

अनुभव सिन्हा की पसंद आई 'सैयारा'

जूम के साथ बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने बताया कि उन्हें 'सैयारा' कितनी पसंद आई और इस मूवी ने उन्हें आकर्षित किया। उन्होंने कहा, 'ये दोनों बच्चे बहुत अच्छे हैं। अहान और अनीत की फिल्म 'सैयारा' मुझे बहुत पसंद आई। मुझे मोहित के दोनों कलाकार अनीत और अहान भी फिल्म में पसंद आए।' उन्होंने आगे कहा कि दोनों कलाकार बहुत ही ईमानदार और सच्चे थे। वे दोनों इस फिल्म में पूरी तरह से विश्वास रखते थे। (इसे भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Box Office Day 3: उल्का-अदिति स्टारर का रविवार रहा शानदार, कमाए इतने करोड़)

End of Feed