Bobby Deol on Animal: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म से बॉलीवुड में दमदार कमबैक कर लिया है। फिल्म में बॉबी देओल के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। अब बॉबी देओल ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। एक्टर ने बताया है कि फिल्म एनिमल के साइन करने के बाद भी उनको स्क्रिप्ट के बारे में कुछ नहीं पता था। संदीप वांगा रेड्डी ने स्क्रिप्ट को आखिर तक काफी सीमित रखा हुआ है। बॉबी देओल को एनिमल के उनके आइकॉनिक डायलॉग के चलते काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में बॉबी देओल की फिटनेस और एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया है।
Bobby Deol on Animal
एनिमल की सफलता के लिए काफी श्रेय बॉबी को भी दिया जा रहा है। अचानक से सोशल मीडिया पर हर कोई बॉबी के इन ऑइकॉनिक कमबैक को लेकर बात कर रहा है। आइए अब बॉबी देओल के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
एनिमल की स्टोरी तक नहीं जानते थे बॉबी
बॉबी देओल ने हमारे सहयोगी जूम को दिए एक्सक्लूसिव एंटरव्यू में कहा, 'मैं इस फिल्म के लिए संदीप का शुक्रगुजार हूं। जब वो मेरे पास फिल्म लेकर आया तो उसने मुझे सिर्फ मेरा पार्ट ही बताया था। बाकी फिल्म को लेकर मुझे कोई अंदाजा नहीं था। जब पूरी फिल्म मैंने देखी तब ही मुझे समझ आया कि मेरा किरदार रणबीर की दुनिया से किस तरह कनेक्टेड है।
