Abhishek Bachchan-Nimrat Kaur Dating Rumours: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कई गलत कारणों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक तरफ लगातार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की अफवाहों ने लोगों की नींद उड़ाई हुई है। वहीं दूसरी ओर कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर (Nimrat Kaur) एक-दूसरे को डेट रहे हैं। अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर की डेटिंग की अफवाहों पर अब बच्चन परिवार के करीबी ने जूम से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है।
जूम से बात करते हुए बच्चन परिवार के एक करीबी ने कहा कि अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर की डेटिंग की अफवाहें निराधार हैं। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। परिवार के करीबी ने इन अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये शरारतपूर्ण, दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से बकवास है।
करीबी सूत्र ने आगे कहा, 'इस तरह की अफवाहों में जरा भी सच्चाई नहीं है। हैरानी इस बात की है कई निम्रत कौर भी इन खबरों का खंडन नहीं कर रही हैं। अभिषेक इसलिए चुप हैं क्योंकि उनकी लाइफ में काफी कुछ हो रहा है। उन्होंने इस तरह विवादों ना पड़ने की सलाह दी है।' अभिषेक बच्चन पहले सी वैवाहिक संकट से जूझ रहे हैं और अब उनकी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें आना सही नहीं है।
सूत्र ने बताया कि बच्चन फैमिली को ऐसा लगता है कि मीडिया को इस तरह के संवेदनशील टॉपिक को ज्यादा उछालने से बचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'पता नहीं ये अफवाहें कहां से शुरू हुई हैं? इन चीजों के बारे में सोचन चाहिए। अभिषेक बच्चन ऐसे इंसान हैं जो अपनी पत्नी को धोखा दें। वो अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश हैं। उनकी शादीशुदा लाइफ में जो उलझन चल रही है उसके बाद ऐसी खबरें का उड़ना सही नहीं।'
