बॉलीवुड

Bharat Takhtani संग तलाक की अफवाहों के बीच Esha Deol की नई पिक्स हुईं वायरल, कैप्शन देख हैरान हुए फैन्स

Esha Deol divorce rumours with hubby Bharat Takhtani: अपने जामने की फेमस एक्ट्रेस रहीं ईशा देओल ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद प्यारी पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स को दिए हुए कैप्शन ने लोगों को हैरान कर दिया है। बता दें कई दिनों से ईशा के पति भरत से अलग होने की खबरें उड़ रही हैं।

Image

Esha Deol-Bharat Takhtani

Esha Deol divorce rumours with hubby Bharat Takhtani: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रहीं ईशा देओल (Esha Deol) पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) संग तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन अफवाहों पर ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है। इन तलाक की अफवाहों के बीच ईशा देओल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साथ कई पिक्स शेयर की हैं, जिन्हें देख फैन्स तारीफ कर रहे हैं। मगर ईशा देओल ने पिक्स शेयर करने के साथ जो कैप्शन दिया है, उसे पढ़कर लोगों को हैरानी जरूर हुई है।

इन पिक्स को शेयर करते हुए ईशा देओल ने कैप्शन दिया है, 'नया साल, नया रंग।' ईशा देओल (Esha Deol) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ईशा देओल के तलाक की अफवाहें तब शुरू हुईं जब एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने लंबे समय से पति भरत तख्तानी संग कोई पिक्स शेयर नहीं की हैं। कई लोगों ने यहां तक भी दावा किया था कि भरत अपनी सास हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन के फंक्शन में भी शामिल नहीं हुए थे। एक यूजर ने यहां तक कहा था कि ईशा ने बीते साल दिवाली भी अकेले ही बनाई थी।

ईशा देओल (Esha Deol) ने भरत तख्तानी से साल 2012 में शादी की थी। शादी की 11वीं सालगिरह पर ईशा देओल ने प्यारी से फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा था कि वो हमेशा भरत के साथ रहना चाहती हैं। बता दें ईशा और भरत की इस शादी से दो बेटियां भी हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article