'आप शानदार एक्टर भैया' Bandar देख बॉबी देओल की फैन हुईं Esha Deol

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 5, 2026, 02:16 PM IST

Esha Deol on Bandar Movie: एक्ट्रेस ईशा देओल ने अभी हाल ही में फिल्म बंदर देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बॉबी देओल (Bobby Deol) की तारीफ की है। ईशा देओल ने लिखा कि...

Esha Deol on Bandar Movie: बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी फिल्म बंदर (Bandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉबी देओल की इस फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म बंदर के आने के बाद हर तरफ बॉबी देओल की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। फिल्म को लेकर रिव्यू आने भी शुरू हो गए हैं। जिसमें बॉबी देओल की एक्टिंग को काफी शानदार बताया जा रहा है। इन सब के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और बॉबी देओल की बहन ईशा देओल (Esha Deol) ने भी फिल्म बंदर देखी। फिल्म बंंदर देखने के बाद ईशा देओल ने रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bandar Box office Day 1: 'है जवानी तो इश्क होना है' के सामने टिक नहीं पाएगी बॉबी देओल की फिल्म, सुस्त रहेगा बिजनेस)

Esha Deol on Bandar Movie

ईशा देओल ने किया फिल्म बंदर का रिव्यू (Image Source: Esha Deol Instagram/ IMDb)

ईशा देओल ने की बॉबी की तारीफ

एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर अपनी फिल्म बंदर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में किया गया ईशा देओल का एक पोस्ट है। ईशा देओल ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बॉबी देओल आप अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हो।' इसके आगे एक्ट्रेस ने बॉबी देओल की फिल्म बंदर में एक्टिंग की भी तारीफ की। ईशा देओल की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वायरल हो रही तस्वीर में ईशा देओल के साथ बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bobby Deol की Bandar पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले बदले गए कई डायलॉग्स)

ईशा देओल ने किया फिल्म बंदर का रिव्यू (Image Source: Esha Deol Instagram)

चर्चा में है फिल्म की स्टोरी

फिल्म बंदर की स्टोरी काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में बॉबी देओल ने समर मेहरा का रोल निभाया है। फिल्म में समर मेहरा की एक्स गर्लफ्रेंड उन पर रेप के आरोप लगा देती है, जिसके बाद समर की लाइफ में भूचाल आ जाता है। इसके बाद समर मेहरा को जेल होती है। फिल्म बंदर की स्टोरी को लेकर काफी विवाद भी हुआ है। इस फिल्म को महिला विरोधी बताया गया। लेकिन मेकर्स ने इन आरोपों को फर्जी बताया है। ईशा देओल की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं

End of Feed