बॉलीवुड

ईशा देओल ने बेटी मिराया पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने इसी साल तलाक लिया है। कपल ने अपने सेपरेशन का कारण नहीं बताया है। पति से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार बेटी मिराया का बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है।

Image

Esha Deol with Daughter (credit Pic: Instagram)

ईशा देओल (Esha Deol) और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) ने 11 साल बाद तलाक ले लिया था। कपल के तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकादी दी थी कि दोनों अलग हो रहे हैं। इसके बाद से ईशा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। सेपरेशन के बाद ईशा पहली बार अपनी बेटी मिराया का 5वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ईशा ने बेटी की प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस फोटो में अपनी बेटी को प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रही हैं।

ईशा ने बेटी के बर्थडे पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, हैप्पी बर्थडे को माई डार्लिंग मिराया। लव यू स्वीटहार्ट। मिराया के नाना-नानी ने भी जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है।

ईशा ने खास अंदाज में दी बेटी को जन्मदिन की बधाई

ईशा और भरत ने साल 2012 में शादी की थी। कपल की दो बेटियां हैं। दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। कपल के तलाक के पीछे की कोई वजह सामने नहीं आई थी। ईशा और भरत के तलाक के बाद हेमा मालिनी ने कहा था कि उनकी बेटी को पॉलिटिक्स में दिलचस्पी हैं। अगर ईशा चाहती हैं तो वो राजनीति ज्वाइन कर सकती है। ईशा को राजनीति में बहुत दिलचस्पी हैं। आने वाले कुछ समय में आप ईशा को पॉलिटिक्स में देख सकते हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article