बॉलीवुड

Entertainment News: सनी देओल की गदर 2 के आगे फुस हुई अक्षय की ओएमजी 2, रणवीर बने डॉन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 11, 2023, 06:04 PM IST

Entertainment News Of The Week: मनोरंजन जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज हो गई है। इसके अलावा मेकर्स ने डॉन 3 की अनाउंसमेंट कर दी है। आइए इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

Entertainment News (Credit pic: instagram)

Entertainment News Of The Week: सिनेमा जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। इस हफ्ते गदर 2 (Gadar 2) से लेकर जेलर जैसी बिग बजट फिल्में रिलीज हुई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) डॉन 3 में नजर आएंगे। मेकर्स ने डॉन 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया। इसके अलावा सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स रह गए हैं। अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन से दोबार किश्चन रीति-रिवाज से शादी की है। आइए इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

सनी पाजी की गदर 2 ने मचाया बवाल

सनी देओल की फिल्म गदर 2 सिनेममाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। सनी पाजी ने तारा सिंह के किरदार में दमदार वापसी की है। बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 पहले दिन 35 से 40 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।

अक्षय कुमार की ओएमजी 2 हुई रिलीज

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दे दिया था जिस बात से कलाकार काफी नाराज है। फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को गंभीरता के साथ दिखाया गया है। अक्षय के साथ इस फिलम में यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में है।

रजनीकांत की जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

रजनीकांत की जेलर कल यानी 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म हिंदी से साउथ बेल्ट में अच्छा परफॉर्म कर रही है।

डॉन 3 में नजर आएंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह डॉन 3 में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। फरहान अख्तर की इस फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हो सकती हैं। एक्ट्रेस के नाम को मेकर्स ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है।

ये हैं बिग बॉस ओटीटी 2 के टॉप 5 कंटेस्टेंट

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे है। बिग बॉस अपने आखिरी हफ्ते में है। मनीषा रानी, बेबिका ध्रुवे, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट बन चुके हैं। फैंस विनर के नाम को जानने के लिए काफी एक्साइटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article