बॉलीवुड

Entertainment News of The Week: ED के शिकंजे में आए रणबीर कपूर, कांग्रेस ने निकाला अर्चना गौतम को पार्टी से बाहर

Entertainment News of the week : इस हफ्ते बॉलीवुड से लेकर टीवी गलियारों तक की ख़बरों ने सभी को हिला कर रख दिया है। जहां एक तरफ महादेव बेटिंग एप मामले में रणबीर कपूर समेत कपिल शर्मा, हुमा, हिना खान जैसे कई कलाकारों को ईडी ने समन भेजा है। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम को कांग्रेस पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Image

Entertainment News: इस हफ्ते बॉलीवुड से लेकर टीवी गलियारों तक की ख़बरों ने सभी को हिला कर रख दिया है। जहां एक तरफ महादेव बेटिंग एप मामले में रणबीर कपूर समेत कपिल शर्मा, हुमा, हिना खान जैसे कई कलाकारों को ईडी ने समन भेजा है। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम को कांग्रेस पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Entertainment News: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर हफ्ते आए दिन कुछ ना कुछ होता रहता है। इस हफ्ते जहां एक तरफ रणबीर कपूर समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों का नाम महादेव बेटिंग केस में आया। वहीं दूसरी तरफ सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 की कास्टिंग को लेकर कई सितारों के नाम सामने आए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए इस हफ्ते हुई बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की कुछ बड़ी और चटपटी खबरों के बारे में।

कांग्रेस पार्टी ने किया अर्चना गौतम को निष्कासित

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्चना गौतम के साथ कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के बाहर मारपीट की गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हुआ जिसमें बताया गया है की अनुशासनहीनता के कारण अर्चना को जुलाई महीने में ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

रणबीर कपूर समेत इन स्टार्स पर गिरी गाज

महादेव देव बेटिंग एप मामले में रणबीर कपूर के साथ-साथ कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को ईडी ने समन भेजा है। दरअसल इन एप में कई खेलों पर बाजी लगाने से लोग पैसा कमाते हैं। खबर है की कई बॉलीवुड स्टार्स इस गेम का प्रचार करते थे, ऐसे में ईडी के निशाने पर ये बॉलीवुड स्टार्स हैं।

बॉर्डर 2 की कास्ट को लेकर उडी खबरें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर का दूसरा भाग बनाया जा रहा है, जिसके लिए टी सीरीज ने जेपी दत्ता संग हाथ मिलाया है। खबर है की फिल्म में सनी के अलावा आयुष्मान खुराना भी नजर आ सकते हैं। इससे पहले कार्तिक आर्यन को रोल ऑफर हुआ था, लेकिन एक्टर ने रिजेक्ट कर दिया।

सलमान खान-अरिजीत सिंह ने भुलाई दुश्मनी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही फिल्म टाइगर 3 से बड़े परदे पर धमाल करने वाले हैं। ऐसे में कुछ दिन पहले रात को सिंगर अरिजीत सिंह को एक्टर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। फैंस का मानना है की दोनों ने फिल्म टाइगर 3 के लिए 9 साल से चल रही दुश्मनी को खत्म कर दिया है।

क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा!

कई दिनों से खबरें आ रही हैं की अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल को पेप्स ने क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया था। इसी के साथ कुछ ही दिन पहले कोलकाता से इमरजेंसी में मुंबई पहुंचे, जिससे ख़बरों को और हवा मिल गई। हालांकि अभी तक अनुष्का और विराट की तरह से इस खबर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article