बॉलीवुड

Entertainment News: आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़के अरुण गोविल, करण देओल के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जलवा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 19, 2023, 02:51 PM IST

Entertainment News 19 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ गई हैं। 'आदिपुरुष' के विवादों पर अब अरुण गोविल ने भी रिएक्ट किया है। एक्टर ने मेकर्स को खरी खोटी सुनाया है। इसके साथ बवाल का नया पोस्टर भी रिलीज हो गई है। ये रहीं आज की टॉप 5 न्यूज।

Image

Entertainment News 19 June 2023

Entertainment News 19 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ गई हैं। 'आदिपुरुष' के विवादों पर अब अरुण गोविल ने भी रिएक्ट किया है। रामायण में राम का रोल निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने मेकर्स को खरी खोटी सुनाया है। अरुण ने आदिपुरुष की तुलना एक हॉलीवुड की कार्टून फिल्म से कर दी है। इसके साथ जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म बवाल का नया पोस्टर भी रिलीज हो गई है। पहले ही खबर सामने आ गई थी कि अब मूवी को सिनेमाघर की जगह सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म को पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। आइए आज की की टॉप 5 एंटरटेनमेंट खबरों पर एक नजर डालते हैं।

आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़के अरुण गोविल

सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने फिल्म आदिपुरुष पर बड़ा बयान दिया है। अरुण गोविल को भी आदिपुरुष जरा भी पसंद नहीं आई है। उन्होंने फिल्म की तुलना हॉलीवुड की एक कार्टूल फिल्म से कर दी है। उन्हे रामायण को मॉडर्न बनाकर दिखाने का आइडिया बिलकुल पसंद नहीं आया है।

जुलाई में OTT पर रिलीज होगी 'बवाल'

जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' जुलाई के महीने में रिलीज होने वाली है। फिल्म को अब सिनेमाघरों में नहीं बल्की सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का एक नया पोस्टर अमेजन प्राइम वीडियो ने रिलीज कर दिया है, जिसमें वरुण और जान्हवी एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।

तीन दिन में आदिपुरुष ने कमाए 340 करोड़

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, इस बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड के बाद धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में ही वर्ल्डवाइड 340 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म के डायलॉग और एक्शन सीन को ट्रोल किया जा रहा है।

करण देओल की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी रचा ली है। अब करण देओल और दृशा आचार्य की रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान और आमिर खान से लेकर कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं। रिसेप्शन पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

शाहिद-कृति की मूवी की रिलीज डेट आई सामने

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अब कृति सेनन के साथ रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम फिलहाल जारी नहीं किया गया है। हालांकि इसकी रिलीज डेट और पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म को 9 दिसबंर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article