Entertainment Bulletin: संजय पूरण सिंह की 72 हूरें हुई रिलीज, जानें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 7, 2023, 03:01 PM IST

Entertainment Bulletin : एंटरटेनमेंट जगत के लिए ये हफ्ता काफी दिलचस्प रहा। इस हफ्ते रॉकी और रानी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। प्रभास की फिल्म सालार का टीजर आउट हो गया। आज संजय पूरण सिंह चौहान की फिल्म 72 हूरें रिलीज हो गई है। आइए इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Entertainment Bulletin: मनोरंजन जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। इस हफ्ते जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। दूसरी तरफ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। अमीषा पटेल ने गदर 2 (Gadar 2) के निर्देशक पर पैसों को लेकर लगाए गंभीर आरोप। गदर 2 और ओएमजी 2 के बढ़ते क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने एनिमल की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। आज यानी 7 जुलाई को मोस्ट कंट्रोवर्शियल फिल्म 72 हूरें (Bahattar Hoorain) भी सिनेमाघरों मे रिलीज हो गई। आइए जानते हैं हफ्ते भर की पांच बड़ी खबरों के बारे में।

entertainment news (28)

Entertainment news (credit pic: instagram)

72 हूरें आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज

संजय पूरण सिंह की फिल्म 72 हूरें आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर संजय पूरण सिंह ने किया है जिसे अशोक पंडित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी युवा युवकों पर है जिन्हें धर्म के नाम पर बरगलाया जाता है और आतंकवाद के नरक में झोंक दिया जाता है। फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिव्यू मिल रहा है।

End of Feed