बॉलीवुड

'Emraan Hashmi बिन देखे सुना सकते हैं पूरी Quran', बोलीं को-एक्ट्रेस: पर कभी कहलाते थे 'सीरियल किसर', एक फिल्म में देते थे 20 ऐसे सीन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 04:12 PM IST

Emraan Hashmi Latest News: सबसे रोचक बात है कि यह वही हाशमी हैं जो एक दौर में "सीरियल किसर" कहलाते थे। उस फेज में उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं होती थी, जिसमें उन्होंने को-एक्ट्रेस को किस न किया हो।

Image

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी। (फाइलः इंस्टाग्राम)

Emraan Hashmi Latest News: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी एक सच्चे मुसलमान हैं। उन्हें आज भी कुरान की आयतें याद हैं और वह बिना देखे उसे पूरा (कुरान) सुना सकते हैं। यह खुलासा उनकी को-एक्ट्रेस (साल 2014 में राजा नटवरलाल) रह चुकीं हुमैमा मलिक ने किया। उन्होंने एक यूट्यूब (YouTube) इंटरव्यू में बताया- वह (हाशमी) अपने मन (बिना देखे) से पूरी कुरान पढ़कर सुना सकते हैं। हम तब एकजुट होते थे और मिलकर आयतें पढ़ते थे। निःसंदेह वह एक कट्टर मुसलमान हैं।

बकौल हुमैमा, "मैं एक शख्स के नाते उनकी बहुत इज्जत करती हूं। एक व्यक्ति, जो अपनी नौकरी और अपने सहकर्मियों को महत्व देता है...वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो सम्मान को महत्व देते हैं।" पाकिस्तानी अदाकारा ने आगे बताया, "उनके मन में किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है और उनका हृदय द्वेष और कुरूपता से शुद्ध है।"

सबसे रोचक बात है कि यह वही हाशमी हैं जो एक दौर में "सीरियल किसर" ("बॉलीवुड के सीरियल किसर" और "इंडिया के सीरियल किसर") कहलाते थे। उस फेज में उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं होती थी, जिसमें उन्होंने को-एक्ट्रेस को किस न किया हो।

इन अदाकाराओं के साथ कर चुके हैं लिप लॉकः मल्लिका शेरावत (मर्डर), हुमैमा मलिक (राजा नटवरलाल), ईशा गुप्ता (राज-3), तुमसा नहीं देखा (दिया मिर्जा), क्रुक (शेला एलन) और जैकलीन फर्नांडिस। हालांकि, 2019 में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसिंग को लेकर बनाई गई अपनी छवि को लेकर दिल का हाल बयान किया था। कहा था- मैं किस-किस कर के थक चुका हूं। मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता है। एक फिल्म में 20 किस कर-कर के मेरे होंठ सूज गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article