बॉलीवुड

Emergency: कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री पर कसा तंज, बोलीं 'उन्होंने कभी भी 'पद्मावत' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों को भी सपोर्ट...'

Kangana Ranaut on Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' काफी दिनों से रिलीज होने के लिए स्ट्रगल कर रही है। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि 'इमरजेंसी' से पहले जब 'पद्मावत' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्में अटकी थीं, तब भी फिल्म इंडस्ट्री ने सपोर्ट नहीं किया था।

Image

Kangana Ranaut on Emergency

Kangana Ranaut on Emergency: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लंबे समय से अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) की रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत की यह मूवी 6 सितंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड की ओर से हरी झंडी ना मिलने की वजह से यह रिलीज नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि फिल्म पर सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज में लगातार देरी हो रही है। 'इमरजेंसी' ना रिलीज होने के बीच अब कंगना रनौत ने एक बार फिर पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर तंज कसा है। कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ने दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत' और आलिया भट्ट की 'उड़ता पंजाब' के विवादों में घिरने के बाद भी इनका सपोर्ट नहीं किया था।

मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, 'इमरजेंसी' से पहले भी 'पद्मावत' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों की रिलीज भी अटक गई थी। हालांकि सरकार ने बाद में इन फिल्मों का समर्थन किया और ये रिलीज हुईं। लेकिन जब मेरी फिल्म की बात आई तो किसी ने भी मेरा सपोर्ट नहीं किया। यहां तक की कांग्रेस पार्टी के साथ फिल्म इंडस्ट्री भी मेरे समर्थन में आगे नहीं आई। मुझे लगता है कि मैं अकेली ही हूं। जब मैं इस तरह का रवैया और लोगों की छोटी सोच को देखती तो मैं इन लोगों से क्या ही उम्मीद कर सकती हूं?'

कंगना रनौत ने आगे कहा, 'मेरी फिल्म जिसे मैंने खुद फाइनेंस किया है उसे ना रिलीज होते देख फिल्म इंडस्ट्री जश्न मना रही है। इस समय मैं खुद को इस दुनिया अकेला समझ रही हूं।' बताते चलें कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' का खुद निर्देशन किया है। इस फिल्म में उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में सतीश कौशिक, अनुपम खेर और महिमा चौधरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article