Dunki vs Salaar Clash: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मूवी डंकी (Dunki) 22 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी का टीजर शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर 2 नवंबर 2023 को ही रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल और तापसी तन्नू जैसे बेहतरीन एक्टर्स भी मौजूद हैं। इस बीच अब उम्मीदें यही हैं कि फिल्म बड़े पर्दे पर एक बड़ी हिट साबित होने वाली है। इस बीच अब प्रभास की मूवी सालार की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर बातचीत होने लगी है। अभी तक तो सालार और डंकी एक ही दिन यानी 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली हैं।
हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सालार की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर मेकर्स के बीच बातचीत जारी हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
शाहरुख खान से भिड़ंत नहीं चाहते प्रभास
इस साल रिलीज हुईं शाहरुख खान की दोनों फिल्म पठान और जवान ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। जिसके बाद अब दर्शकों को डंकी से भी यही उम्मीदें हैं। फिल्म इंडिया के साथ ही दुनियाभर में भी जबरदस्त कमाई कर सकती है। अब खबर आ रही है कि डंकी की हाइप के चलते अब सालार को पोस्टपोन किया जा सकता है। मूवी को अगले साल 2024 तक पोस्टपोन करने की उम्मीद है। हालांकि इसपर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं आया है।
