Dunki Box office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) ने 21 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी। साल 2023 में 'पठान' और 'जवान' की धांसू सफलता के बाद मेकर्स ने शाहरुख खान की तीसरी फिल्म 'डंकी' को भी उसी साल रिलीज किया। उनका यह फैसला काफी हद तक सही रहा है। फिल्म घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। 18 दिनों में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब ये फिल्म धीरे-धीरे 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
सैकनिल्क के मुताबिक शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' ने घरेलू बाजार में बॉक्स ऑफिस पर 250.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरी ओर दुनिया भर में फिल्म ने164 करोड़ रुपये की कमाई की है। इंडस्ट्री ट्रैकर के मुताबिक शाहरुख की फिल्म ने अब तक 414.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब जल्द ही सनी देओल की 'गदर 2' का बॉक्स ऑफिस पर बड़ी आसानी से तोड़ सकती है।
'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। यह फिल्म है जब शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और विक्रम कोचर जैसे कई बेहतरीन एक्टर्स लीड रोल में शामिल है। फिल्म के बजट की बात करें तो इसे केवल 80 से 100 करोड़ रुपये के अंदर ही बनाया गया है।
