बॉलीवुड

Dulhania 3 से आलिया भट्ट को निकालकर जाह्नवी कपूर को कास्ट करेंगे करण जौहर, खबर फैलते ही उगला सच

Karan Johar Break Silence On Janhvi Kapoor Relplacing Alia Bhatt In Dulhania 3: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने 'दुल्हनिया 3' का ऐलान कर दिया है। लेकिन फिल्म को लेकर खबर आई थी कि इसमें आलिया भट्ट की जगह जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। इस मामले पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Image

करण जौहर ने 'दुल्हनिया 3' पर तोड़ी चुप्पी

Karan Johar Break Silence On Janhvi Kapoor Relplacing Alia Bhatt In Dulhania 3: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। चंद दिनों पहले ही करण जौहर (Karan Johar) की 'दुल्हनिया' फ्रेंचाइज की 'दुल्हनिया 3' (Dulhania 3) का ऐलान हुआ। हालांकि फिल्म का ऐलान होते ही ये खबर आने लगी कि इसमें आलिया भट्ट नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर, वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। इस मामले पर अब खुद करण जौहर ने चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की जोड़ी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने 'हंपटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में अपनी केमिस्ट्री से तूफान मचाकर रख दिया था। लेकिन 'दुल्हनिया 3' (Dulhania 3) में जाह्नवी कपूर का नाम सुनने के बाद लोगों को थोड़ी निराशा हुई थी। वहीं अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "हर सुबह मैं ऐसी खबरों के साथ उठता हूं, जिसकी धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मैं मीडिया के सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि किसी फ्रेंचाइजी फिल्म और दूसरी मूवीज के लिए अनुमान न लगाएं। वक्त आने पर हम आपको जानकारी जरूर देंगे। हमारी अपकमिंग फिल्म के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट देखकर हम खुश हैं, लेकिन हम अटकलों के बजाय सटीकता पसंद करेंगे।"

करण जौहर ने 'दुल्हनिया 3' पर तोड़ी चुप्पी

Karan Johar reacts after Dulhania 3 casting rumours go viral

'दुल्हनिया 3' (Dulhania 3) को लेकर कहा गया था कि फिल्म शशांक खैतान के निर्देशन में ही तैयार होगी और इसका प्लॉट एंड ट्विस्ट पहले के मुकाबले बिल्कुल अलग होगा। हालांकि अब इस मामले पर करण जौहर की ओर से आधिकारिक टिप्पणी होनी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article