बॉलीवुड

Dua Lipa ने स्टेज पर Shahrukh Khan का गाना गाकर लगा दी आग,अंबानी की बहू से लेकर बॉलीवुड स्टार्स झूम उठे

Dua Lipa Sing Shahrukh Khan Mashup Song: जल्द ही उनके फैंस हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि यह एक मैशअप गाना था जिसमें शाहरुख के ट्रैक को शामिल किया गया था। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि लिपा ने कई बार भारत और शाहरुख के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है।

Image

Dua Lipa Sing Shahrukh Khan Mashup Song

Dua Lipa Sing Shahrukh Khan Mashup Song: कल रात मुंबई में इंटरनेशनल स्टार दुआ लिपा( Dua Lipa) ने अपने कॉन्सर्ट से आग लगा दी, बॉलीवुड स्टार से लेकर आम जनता तक हर कोई उनके गानों की धुन पर झूमता नजर आया। दुआ ने अपने गानों से स्टेज पर आग लगा दी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लेकिन एक वीडियो जिसने सबको हैरान कर दिया वो यह कि दुआ ने अपने फेवरेट इंडियन स्टार शाहरुख खान के गाने के साथ मैशअप गाना गया।

अपने कॉन्सर्ट के एक वीडियो में दुआ लिपा( Dua Lipa) अपनी टीम के साथ स्टेज पर अपना गाना 'लेविटेटिंग' गाती नजर आईं। हालाँकि, जल्द ही उनके फैंस हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि यह एक मैशअप गाना था जिसमें शाहरुख के ट्रैक को शामिल किया गया था। दुआ के शो के दौरान उनके द्वारा की गई शानदार मैशअप परफॉर्मेंस ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। फैंस तुरंत ही इस पर खुशी जाहिर करने लगे और यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि लिपा ने कई बार भारत और शाहरुख के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शाहरुख खान की तारीफ की थी और मैशअप की प्रशंसा करते हुए कहा, "जब मैंने पहली बार मैशअप सुना तो मैं दंग रह गई, यह कमाल का था।" साथ ही, जब उनसे हिंदी सिनेमा में उनके पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत शाहरुख खान का नाम लिया। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि लेविटेटिंग और शाहरुख के सदाबहार गाने 'वो लड़की जो' का मैशअप 2023 में एक फैन द्वारा बनाया गया था और यह धीरे-धीरे काफी फेमस हो गया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article