बॉलीवुड

नशे में धुत संजय दत्त ने मान्यता दत्त की कमर पकड़कर किया रोमांटिक डांस, Video हुआ वायरल

Sanjay dancing with Manyata: बॉलीवुड अदाकारा मान्यता दत्त (Manyata Dutt) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। संजय दत्त और मान्यता दत्त बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स में से एक हैं, जिन पर लोग खूब प्यार बरसाते हैं। संजू बाबा और मान्यता का ये वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Image

नशे में धुत संजय दत्त ने मान्यता संग किया रोमांटिक डांस, Video हुआ वायरल

KEY HIGHLIGHTS
संजय दत्त और मान्यता दत्त का रोमांटिक डांस वीडियो हुआ वायरल
मान्यता दत्त ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया डांस वीडियो
वीडियो में नशे में धुत दिख रहे हैं संजय दत्त

Sanjay dancing with Manyata: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी मर्जी के मालिक हैं। उनके दिल में जो आता है, वो वही करते हैं। जवानी के दिनों से ही संजू बाबा अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रहे हैं। उनकी इसी अदा पर फैंस और लड़कियां फिदा रहती हैं। संजू बाबा की उम्र 60 के पार निकल चुकी है लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी वो एकदम वैसे ही हैं, जैसे जवानी के दिनों में हुआ करते थे। वो हर दिन को पूरी तरह से जीते हैं और खुलकर एन्जॉय करते हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे पता चलता है कि वो आज भी वही पुराने वाले संजूब बाबा हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि संजू बाबा (Sanjay Dutt) का ऐसा कौन सा वीडियो है, जिसमें उनका पुराना अवतार नजर आ रहा है तो बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में संजू बाबा अपनी पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। संजू बाबा का ये रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर मान्यता दत्त ने ही शेयर किया है, जिसमें दोनों को खुशी-खुशी डांस देखा जा सकता है।

लोगों को संजू बाबा का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग इस पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं। एक व्यक्ति ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'क्या बात है संजू बाबा... आप बिल्कुल नहीं बदले हैं। आपका अंदाज आज भी वैसा ही है।' तो दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'हम संजू बाबा का ये बेखौफ अंदाज काफी लम्बे समय से मिस कर रहे थे।' संजय दत्त आजकल फिल्मों में खलनायक के किरदार प्ले करते दिखते हैं लेकिन उनका ये वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि वो उनके दिलों के नायक ही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article