बॉलीवुड

Dream Girl 2 Box Office Day 8: Gadar 2 की आंधी में भी ड्रीम गर्ल 2 कर गई ताबड़तोड़ कमाई, ताकतें हुए रह गए सनी देओल

Dream Girl 2 Box Office Day 8: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने हफ्ते भर में ही छप्परफाड़ कमाई कर ली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म का कलेक्शन अब तक का क्या रहा।

Image

Dream Girl 2 Box Office Day 8: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने हफ्ते भर में ही छप्परफाड़ कमाई कर ली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म का कलेक्शन अब तक का क्या रहा।

Dream Girl 2 Box Office Day 8: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक्टर बेशक की अपनी पिछली फिल्मों से कुछ कमाल नहीं कर सके, लेकिब वो फिर से कमबैक करने के लिए तैयार हैं। 25 अगस्त को एक्टर की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बड़े परदे पर रिलीज कर दी गई। फैंस पूजा को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक दिखे। ऐसे में कई दर्शकों को फिल्म कहानी भी काफी शानदार लगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म आठवें दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2'(Dream Girl 2) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के पूजा वाले अवतार का हर कोई दीवाना है। पिछली फिल्म की तरह इस बार भी पूजा अपनी खूबसूरती और मीठी आवाज से कई लड़कों के दिल चुराने वाली है। हाल ही में फिल्म की पहली कमाई से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं। सैकनिल्क रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 7.5 करोड़ का बिजनेस किया था, लेकिन अब आठवें दिन 4.70 करोड़ की कमाई कर सकती है। ऐसे में फिल्म का पूरा कलेक्शन एक हफ्ते में 70 करोड़ पार चला जाएगा। आयुष्मान और अनन्या के साथ-साथ फिल्म में अन्नू कपूर और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आएं हैं। फिल्म का पहला भाग साल 2019 में रिलीज हुआ था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुई थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article