बॉलीवुड

Dream Girl 2 Box Office Day 1 Prediction: पूजा बन दर्शकों का दिल जोरों से धड़काएंगे आयुष्मान, यहां जाने पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई!

Dream Girl 2 Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म का पहले शो देखने के लिए फैंस की भीड़ थिएटर पर उमड़ी है। फिल्म पहले ही दिन कितनी कमाई कर सकती है, जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Image

Dream Girl 2 Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म का पहले शो देखने के लिए फैंस की भीड़ थिएटर पर उमड़ी है। फिल्म पहले ही दिन कितनी कमाई कर सकती है, जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Dream Girl 2 Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक्टर बेशक की अपनी पिछली फिल्मों से कुछ कमाल नहीं कर सके, लेकिब वो फिर से कमबैक करने के लिए तैयार हैं। आज एक्टर की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बड़े परदे पर रिलीज कर दी गई है। फैंस पूजा को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। ऐसे में कई दर्शक फिल्म का पहले शो देखने के लिए सिनेमाघर भी पहुंच गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म पहले दिन कितना करोड़ों का बिजनेस कर सकती है।

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के पूजा वाले अवतार का हर कोई दीवाना है। पिछली फिल्म की तरह इस बार भी पूजा अपनी खूबसूरती और मीठी आवाज से कई लड़कों के दिल चुराने वाली है। हाल ही में फिल्म की कमाई से जुड़े कुछ आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 से 10 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। ऐसे में बताया जा रहा था की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 2 करोड़ टिकट बेची हैं। अब देखना मजेदार होगा की क्या ड्रीम गर्ल 2 पिछली रिलीज हुई फिल्म गदर 2 और ओएमजी 2 को पछाड़ पाएगी या नहीं। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ अनन्या पांडे परेश रावल और अनु कपूर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पहला भाग साल 2019 में रिलीज हुआ था, जिसने बड़े परदे पर कामयाबी के झंडे गाड़े थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article