Dream Girl 2 Box Office Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड मूवी 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) की रिलीज में बस कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ अनन्या पांडे, अनु कपूर, विजय राज और परेश रावल जैसे सितारे भी दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर और गाने ने लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। वहीं अब माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर भी आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' की बल्ले-बल्ले होने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) की एडवांस बुकिंग बड़ी मात्रा में हो रही है। खास बात तो यह है कि रीलीज से पहले ही आयुष्मान खुराना की मूवी ने 1.55 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। खासकर दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरू जैसे शहरों में 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। इन आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' 9 से 10 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग कर सकती है।
अभी तक बिके 'ड्रीम गर्ल 2' के इतने टिकट
बता दें कि नेशनल चेन में ही आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) के अभी तक 24 हजार टिकट बिक चुके हैं। माना जा रहा है कि रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना की मूवी के 50 हजार टिकट बिक सकते हैं, जिससे इसकी ओपनिंग पर भी असर पड़ेगा।
पूजा बनकर धूम मचाएंगे आयुष्मान खुराना
एकता कपूर की 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना पूजा बनकर धूम मचाने वाले हैं। उनका बदला हुआ अवतार देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। कुछ ही दिनों पहले मूवी का 'जमनापार' सॉन्ग रिलीज हुआ था, जिसमें आयुष्मान खुराना ने लड़की बनकर जबरदस्त डांस किया था।
