Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक्टर बेशक की अपनी पिछली फिल्मों से कुछ कमाल नहीं कर सके, लेकिब वो फिर से कमबैक करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। फैंस पूजा के नए लुक को देख उसके दीवाने हो गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म से जुडी अब तक की सभी डिटेल्स।
Dream Girl 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित एक्टर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के किरदार पूजा का चेहरा सभी को दिखा दिया है। एक्टर का ये पोस्ट इंटरनेट पर मानो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़िए फिल्म से जुडी सभी अपडेट्स के बारे में।
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) से पूजा का पहला लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। तस्वीर में एक तरफ पूजा मेकअप करती नजर आ रही हैं और हूबहू आयुष्मान भी। ये तस्वीर पोस्ट कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा है कि 'ये तो सिर्फ पहली झलक है। मिरर में चीजें जितनी दिखाई देती हैं उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत होती हैं।' फिल्म का ये नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि 25 अगस्त होगा मस्त, आएगी पूजा करने तहस-नहस। वहीं दूसरा यूजर लिखते हैं कि इस पोस्टर को देखने के बाद अब मैं फिल्म देखने के लिए काफी बेसब्र हूं। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म इस साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे परेश रावल और अनु कपूर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पहला भाग साल 2019 में रिलीज हुआ था, जिसने बड़े परदे पर कामयाबी के झंडे गाड़े थे।
