Dream Girl 2 Advance Booking Day 1: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khuranna) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान पूजा के किरदार में फिर नजर आने वाले हैं। उनका ये नया अंदाज देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
Dream Girl 2 Box Office (Credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- King Of Kotha Occupancy Report Day 1: दुलकर सलमान को देखने के लिए जुटी भीड़, मूवी ने दर्ज कराया 24% का ऑक्यूपेंसी रेट
फिल्म ने अभी तक 26, 5550 टिकटे बेच ली है। फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाकेदार कमाई कर रही है। पीवीआर की 14. 150 टिकटे बेची है, INOX की 6, 300 और Cine Polis की 61,00 टिकटे बिकी है। तरण आदर्श ने फिल्म के एडवांस टिकट बुकिंग की जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8- 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। आयुष्मान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है।
साल 2019 में आयुष्मान की ड्रीम गर्ल रिलीज हुई थी। फिल्म का सीक्वल साल 2023 में रिलीज होने वाला है। साल 2020 में आयुष्मान की फिल्म बाला रिलीज हुई थी। इससे पहले साल 2020 में आयुष्मान की रोमांटिक फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने 9. 55 करोड़ का बिजनेस किया। इस फिल्म का पहला पार्ट शुभ मंगल सावधान है।
