Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस नई एक्ट्रेस की एंट्री, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Dostana 2 Update: करण जौहर ने अपने बैनर तले बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए विक्रांत मैसी और लक्ष्य को फाइनल किया है। इस बीच फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मूवी में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।

Dostana 2 Update: हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने बैनर तले बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए विक्रांत मैसी और लक्ष्य को फाइनल किया है। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि कई सालों से इस मूवी की चर्चा हो रही है। इस बीच फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक मूवी में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Dostana 2 Update

pic credit-instagram

दोस्ताना 2 को लेकर सामने आया अपडेट

धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'दोस्ताना 2' को अब अपनी लीडिंग लेडी मिल गई है। वैरायटी इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी को लक्ष्य और विक्रांत मैसी के साथ रोमांटिक कॉमेडी में फीमेल लीड फाइनल कर लिया गया है। 2022 में मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज जीतने वाली सिनी मुंबई की रहने वाली हैं और कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है और भरतनाट्यम में भी ट्रेनिंग ली है। एक्टिंग उनका लंबे समय से सपना था और अब वे धर्मा जैसे बड़े बैनर के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। मेकर्स ने तीन नामों पर विचार करने के बाद सिनी को चुना। दिलचस्प बात ये है कि 'दोस्ताना' में प्रियंका चोपड़ा भी मिस इंडिया वर्ल्ड विजेता थीं और अब सीक्वल में भी एक ब्यूटी क्वीन को लीड रोल मिला है।

End of Feed