Dono Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे राजवीर और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ने फिल्म दोनों से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश ने डायरेक्ट किया है। इन तीनों के लिए ये फिल्म बेहद खास है। राजवीर और पूनम की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई है। फिल्म में दोनों के काम को लेकर लोग पसंद कर रहे हैं। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म को आमिर खान से लेकर सलमान खान तक ने प्रमोट किया। इसका कुछ खास फायदा नहीं हुआ।
Dono Box Office Collection (credit pic: Instagram)
जानें दोनों की पहले दिन की कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनिंग डे पर दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर महज 35 लाख रुपये की कमाई की है। दोनों के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज और भूमि पेडनेकर की थैंक यू फॉर कमिंग रिलीज हुई थी। तीनों फिल्मों में अक्षय की मिशन रानीगंज ने सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2.80 करोड़ की कमाई की है। हालांकि फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये है।
वहीं, भूमि पेडनेकर की थैंक यू फॉर कमिंग ने 80 लाख रुपये की कमाई की है। सनी के छोटे बेटे राजवीर से ऑडियंस को काफी उम्मीदें है। राजवीर के बड़े भाई करण देओल की पहली फिल्म पल पल दिल के पास ने ओपनिंग डे पर 1. 3 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल ने किया था।
