Ranveer Singh Don 3 Postpone: कोरोना काल से पहले तक रणवीर सिंह के सितारे बुलंदी पर थे। वो एक के बाद एक सुपरहिट डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिला रहे थे और बॉक्स ऑफिस हिलाने का काम कर रहे थे। कोरोना खत्म होने के बाद से ही रणवीर सिंह की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो रही हैं और बड़े-बड़े निर्माता उनके साथ काम करने से कतराने लगे हैं। कुछ वक्त पहले फरहान अख्तर ने ऐलान किया था कि वो रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 का निर्माण करेंगे, जिसके लिए उन्होंने तैयारियां तक शुरू कर दी थीं लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि रणवीर सिंह की डॉन 3 पोस्टपोन हो गई है और तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगी।
जनवरी 2025 से शुरू नहीं होगी रणवीर सिंह की डॉन 3
मीडिया में छा रही खबरों के अनुसार रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी डॉन 3 एक बार फिर से पोस्टपोन हो गई है। फरहान अख्तर डॉन 3 का निर्माण जनवरी 2025 से शुरू करने वाले थे लेकिन अब उन्होंने इसे कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। फरहान अख्तर और रणवीर सिंह डॉन 3 का निर्माण जून 2025 से शुरू करेंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी लीडिंग लेडी के तौर पर चुनी गई हैं, जो रणवीर सिंह के साथ मिलकर धमाल मचाएंगी।
रणवीर सिंह ने शुरू की आदित्य धर की मूवी
रणवीर सिंह ने हाल ही में ऐलान किया है कि वो डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। आदित्य धर और रणवीर सिंह फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले गोल्डन टेंपल गए थे, जहां से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह की ये अनटाइटल्ड मूवी देश की सुरक्षा के आसपास घूमती दिखाई देगी। आदित्य धर ने उरी से डायरेक्टर के तौर पर एक खास पहचान बनाई है, जिस कारण उनकी अपकमिंग मूवी से हर किसी को बहुत सारी उम्मीदें हैं।
