Don 3: 'एक्टर को गुमराह किया गया' Ranveer Singh पर लिए एक्शन पर FWICE प्रेसिडेंट ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 4, 2026, 11:03 AM IST

FWICE President on Ranveer Singh: फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर एक्टर रणवीर सिंह पर लगे बैन पर FWICE प्रेसिडेंट ने रिएक्शन दिया है। साथ ही साथ FWICE प्रेसिडेंट ने एक बड़ा खुलासा भी किया है।

FWICE President on Ranveer Singh: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म डॉन 3 को छोड़ने के बाद से फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद हो गया है। रणवीर सिंह इस मामले में फंसते नजर आ रहे थे। फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह की शिकायत FWICE को की थी। जिसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया था। लेकिन कुछ समय बाद ही FWICE रणवीर सिंह से ये बैन हटा लिया। बैन हटने के बाद FWICE प्रेसिडेंट एक के बाद एक नए बयान दे रहे हैं। अभी हाल ही में FWICE प्रेसिडेंट ने मीडिया से बात करते हुए कहा था बैन हटना न किसी की जीत और न किसी की हार। अब इसके बाद FWICE प्रेसिडेंट का नया सामने आया है। (ये भी पढ़ें: Ranveer Singh के लीगल एक्शन से डर गया FWICE? वापस लिया नॉन-कोऑपरेशन)

FWICE President on Ranveer Singh

FWICE प्रेसिडेंटने कही ये बात (Image Source: ANI/ Reddit)

FWICE प्रेसिडेंट ने किया बड़ा खुलासा

एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह FWICE प्रेसिडेंट का हाल ही में दिया एक बयान है। FWICE प्रेसिडेंट ने बीएन तिवारी ने Hindustan Times से बात करते हुए कहा कि 'उम्मीद थी कि नॉन-कोऑपरेशन का फैसला जारी होने के बाद रणवीर सिंह की टीम उनसे बात करने आगे आएगी। लेकिन उनका मानना है कि अभिनेता को उनकी टीम की तरफ से गलत सलाह दी गई।' FWICE प्रेसिडेंट का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: 'न कोई जीता, न कोई हारा' Ranveer Singh से बैन हटने के बाद FWICE प्रेसिडेंट का रिक्शन)

End of Feed