Pathaan की बम्पर सफलता देखने के बाद Farhan Akhtar ने कसी Don 3 के लिए कमर!!

Farhaan working on Don 3: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की सफल फिल्म सीरीज डॉन (Don 3) का तीसरा पार्ट काफी लम्बे वक्त से अटका पड़ा है। हालांकि अब डॉन 3 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए इंडस्ट्री की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। निर्माता रितेश सिद्धवानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि फरहान ने डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है।

Farhaan working on Don 3: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की डॉन 3 का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। शाहरुख खान ने डॉन बनकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था, जिसके बाद से दर्शक उनकी डॉन 3 देखना चाहते हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी जब भी मीडिया के सामने आते हैं, इनसे डॉन 3 को लेकर सवाल जरूर किया जाता है। मेकर्स के पास पहले इस सवाल का जवाब नहीं होता था लेकिन अब उनके पास इसका जवाब है। निर्माता रितेश सिद्धवानी ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि डायरेक्टर फरहान अख्तर इन दिनों डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

SRK Don 3

SRK Don 3

रितेश सिद्धवानी ने मीडिया को बताया, 'जब तक मेरे पार्टनर फरहान अख्तर डॉन 3 की स्क्रिप्ट फाइनल नहीं कर देते हैं, मैं कुछ भी नहीं कह सकता हूं। इन दिनों वो स्प्रिप्ट पूरी करने में लगे हुए हैं, जैसे ही यह पूरी हो जाएगी हम लोगों को जरूर बताएंगे कि इसकी कहानी क्या है? हर कोई डॉन को स्क्रीन पर देखना चाहता है, हमें भी डॉन का इंतजार है लेकिन उसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा।'

End of Feed