Don 3: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म डॉन 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। डॉन 3 में शाहरुख खान नजर नहीं आएंगे। किंग खान ने खुद इस बात को कंफर्म किया था। डॉन के पॉपुलर फ्रेंचाइजी में शाहरुख के बाद अब रणवीर सिंह दिखाई देंगे। मेकर्स ने डॉन 3 से रणवीर का फर्स्ट लुक शेयर किया था। फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस के लिए कई नाम सामने आए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तार की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की वापसी हो रही है। एक्ट्रेस फिल्म में जंगली बिल्ली के किरदार में नजर आएंगी।
Don 3 (credit pic: instagram)
रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म डॉन 3 पर काम कर रहे हैं। निर्देशक ने इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा से बात की है। मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए प्रियंका पिछले दिनों भारत आई थीं।
डॉन 3 में नजर आएंगी प्रियंका
निर्देशक ने प्रियंका से इस बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने इस फिल्म को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। रणवीर और प्रियंका इससे पहले बाजीराव मस्तानी में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
प्रियंका फरहान की फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दांवा किया गया है कि एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया। मेकर्स ने अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है। जी ले जरा में प्रियंका, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
