बॉलीवुड

सलमान खान के दोस्त Chiranjeevi की नेक्स्ट में हुई Aishwarya Rai Bachchan की एंट्री !! झूम उठे हैं फैन्स

Aishwarya Rai Bachchan's Next With Chiranjeevi: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने हाल ही में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की नेक्स्ट के लिए हाथ मिला लिया है। चिरंजीवी और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म का बजट सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

Image

Chiranjeevi and Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan's Next With Chiranjeevi: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की सफलता के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन का फिल्मी करियर एक बार फिर पटरी पर आता दिखाई दे रहा है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन ने साउथ इंडियन सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की अगली फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में चिरंजीवी और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेकारार हैं।

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन ने चिरंजीवी के साथ उनकी अगली फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। इस फिल्म की शूटिंग मेकर्स जल्द ही शुरू करेंगे। चिरंजीवी और ऐश्वर्या राय की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आने वाली है। यह टॉलीवुड की एक बिग बजट फिल्म होगी, जिसे बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन वशिष्ठ द्वारा किया जाएगा। इस बजट 200 करोड़ रुपये बताया गया है। मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

बता दें निर्माताओं ने चिरंजीवी की इस फिल्म में हिंदी ऑडियंस को टारगेट करने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को कास्ट किया है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड का बड़ा नाम है। फैन्स उनकी फिल्में पसंद करते हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने नादिनी का किरदार निभाया था। वैसे आप चिरंजीवी और ऐश्वर्या की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए कितने बेताब हैं? अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article