Do Patti Release Date: नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें काजोल और कृति सेनन की अपकमिंग सस्पेंस-थ्रिलर मूवी 'दो पति' (Do Patti) की रिलीज डेट अनाउंस की गई है। फिल्म का ये प्रमोशनल वीडिो काफी दिलचस्प लग रहा है, जहां कृति और काजोल की दमदार एक्टिंग नजर आ रही है। इस अनाउंसमेंट वीडियो की शुरुआत में कृति सेनन कैफे में देखा जा सकता है। फिर वहां काजोल भी अतानक पहुंच जाती हैं और कृति सेनन के सिर पर बंदूक तान कर उनसे सवाल करने लगती हैं। वीडियो में दोनों के बीच बातचीत काफी अच्छी दिख रही है। दिलचस्प बात यह है कि काजोल फिल्म में एक पुलिस का रोल निभा रही हैं और कृति के रोल को लेकर अभी कुछ साफ नहीं कहा जा सकता। यहां इस अनाउंसमेंट वीडियो पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Animal फेम Tripti Dimri के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, इस फिल्म में बनने वाली हैं Madhuri Dixit की बेटी!
Kajol and Kriti Sanon Starrer Do Patti Release Date
Do Patti Release Date: इस दिन रिलीज होने वाली है फिल्म
अनाउंसमेंट वीडियो में जैसे ही कृति, काजोल से बचने की कोशिश करती है, वह अपनी बंदूक उनपर तान देती हैं और पूछती है कि वह कल दोपहर 2-3 बजे के बीच कहां थी। जिसके जवाब में कृति कहती हैं कि वह जिम में थी, लेकिन काजोल की पूछताछ जारी रहती है, वह कहती हैं कि तुम्हें तो 2:30 बजे एक सैलून के बाहर पैप्स ने स्पॉट किया था।
वायरल हुआ वीडियो
जिसका बाद काजोल गुस्से में उनसे पूछती हैं कि पूरा सच क्या है? जिसके कृति फिल्म की रिलीज डेट बताते हुए कहती हैं कि पूरा सच तो 25 अक्टूबर 2024 को ही बता पाएंगी। सोशल मीडिया पर अब ये अनाउंसमेंट वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस के बीच फिल्म को लेकर बज काफी बढ़ गया है।
