बॉलीवुड

Divya Khosla Kumar: दिव्या खोसला की मां ने कहा दुनिया को अलविदा, गम में डूबा पूरा परिवार

Divya Khosla Kumar: भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार की मां अनिता खोसला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। दिव्या ने अपनी मां के साथ तस्वीरें डालते हुए लिखा है.....

Image

Divya Khosla Kumar Mother Death

Divya Khosla Kumar: टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार( Gulshan Kumar) की पुत्रवधू और भूषण कुमार ( Bhusan Kumar) की पत्नी दिव्या खोसला कुमार( Divya Khosla Kumar) के घर से काफ़ी दुखद खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस की मां अनिता खोसला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। दिव्या ने अपनी मां के साथ तस्वीरें डालते हुए लिखा है कि मेरी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया, मैं आपको कभी नहीं भूल पाऊंगी .....अनिता खोसला की बेटी।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार ने अपनी मां की निधन की जानकारी खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ कुछ खास तस्वीरें भी डाली हैं जिसमें वह अपनी मां के साथ बिताए हुए पल दिखा रही है। दिव्या की इस पोस्ट पर उर्वशी रौतेला समेत अन्य कलाकारों ने शौक जताया है।हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि दिव्या की मां का निधन कब और कैसे हुआ। वहीं दिव्या खोसला के वर्क फ़्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आख़िरी बार जॉन अब्राहम की फिल्म कमांडो 2 में देखा गया था।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article