Dishita Sehgal Play young Surpanakha in Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले रिलीज किए गए 'रामायण' (Ramayan) के टीजर में मेकर्स ने लीड एक्टर्स का खुलासा किया था। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस मूवी में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। लंकापति रावण के किरदार के लिए मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार यश (Yash) को चुना है। फिल्म के बाकी स्टार्स के बारे में बात करने से पहले अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'रामायण' में यंग शूर्पणखा का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस दिशिता सहगल (Dishita Sehgal) को कास्ट किया है।
Pic Credit: Instagram/cutiepiedishita
प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने ईटाइम्स को बताया की दिशिता सहगल को 'रामायण' के लिए सेलेक्ट होने से पहले लुक टेस्ट से होकर गुजरना पड़ा था। इसके बाद दिशिता सहगल ने फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू की। इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर दिशिता सहगल बेहद एक्साइटेड हैं। 15 साल की दिशिता सहगल को मेकर्स ने यंग शूर्पणखा के किरदार के लिए फाइनल है। बाद में इस किरदार के बड़े होने एक बाद यह रकुल प्रीत सिंह द्वारा निभाया जाएगा।
'रामायण' की बात करें तो नितेश तिवारी इसे बनाने में पानी की तरह बहा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के दोनों पार्ट्स का बजट 1600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इतने बड़े बजट के यह इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को माता सीता के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में सनी देओल को हनुमान और रवि दुबे को लक्ष्मण के रोल के लिए चुना गया है। 'रामायण' का पहला पार्ट अगले साल यानी 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा।
