बॉलीवुड

Ramayana: रणबीर कपूर-यश की 'रामायण' में यंग शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी Dishita Sehgal

Dishita Sehgal Play young Surpanakha in Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ अपडेट सामने आ रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'रामायण' में यंग शूर्पणखा का किरदार निभाने नितेश तिवारी ने दिशिता सहगल को चुना है।

Image

Pic Credit: Instagram/cutiepiedishita

Dishita Sehgal Play young Surpanakha in Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले रिलीज किए गए 'रामायण' (Ramayan) के टीजर में मेकर्स ने लीड एक्टर्स का खुलासा किया था। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस मूवी में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। लंकापति रावण के किरदार के लिए मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार यश (Yash) को चुना है। फिल्म के बाकी स्टार्स के बारे में बात करने से पहले अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'रामायण' में यंग शूर्पणखा का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस दिशिता सहगल (Dishita Sehgal) को कास्ट किया है।

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने ईटाइम्स को बताया की दिशिता सहगल को 'रामायण' के लिए सेलेक्ट होने से पहले लुक टेस्ट से होकर गुजरना पड़ा था। इसके बाद दिशिता सहगल ने फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू की। इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर दिशिता सहगल बेहद एक्साइटेड हैं। 15 साल की दिशिता सहगल को मेकर्स ने यंग शूर्पणखा के किरदार के लिए फाइनल है। बाद में इस किरदार के बड़े होने एक बाद यह रकुल प्रीत सिंह द्वारा निभाया जाएगा।

'रामायण' की बात करें तो नितेश तिवारी इसे बनाने में पानी की तरह बहा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के दोनों पार्ट्स का बजट 1600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इतने बड़े बजट के यह इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को माता सीता के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में सनी देओल को हनुमान और रवि दुबे को लक्ष्मण के रोल के लिए चुना गया है। 'रामायण' का पहला पार्ट अगले साल यानी 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article