दिशा पाटनी इस शख्स को कर रही हैं डेट, पब्लिक में कंफर्म किया रिलेशनशिप!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 6, 2023, 12:30 PM IST

दिशा पाटनी अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने दोस्त एलेक्जेंडर एलिक्सिक को अपना बॉयफ्रेंड बता रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने दोस्त एलेक्जेंडर एलिक्सिक के साथ नजर आती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक पार्टी में दिखाई दी। एक्ट्रेस के साथ एलेक्जेंडर भी नजर आए। दिशा एलेक्जेंडर को अपने दोस्त से बॉयफ्रेंड कहकर मिलवाती है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को तगड़ा झटका लगने वाले हैं।

दिशा और टाइगर के ब्रेकअप से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा टाइगर का रिश्ता वन साइडेड लव था। टाइगर ने हमेशा दिशा को अपना दोस्त बताया है। टाइगर ने कॉफी विद करण में भी दिशा को अपना अच्छा दोस्त बताया था। टाइगर की बहन आयशा ने कहा था कि दिशा और टाइगर कभी रिलेशनशिप में नहीं थे।

End of Feed