Sikander Bharti Death: मशहूर निर्देशक सिकंदर भारती का निधन हो गया। निर्देशक ने 60 साल की उम्र में दुनिया को अलिवदा कह दिया। इस खबर सुनने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। निर्देशक का आज 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। निर्देशक के अंतिम संस्कार में कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। सेलेब्स ने नम आंखों से निर्देशक को विदाई दी। उनके मौत का कारण पता नहीं चला है।
Sikander Bharti (credit Pic: instagram)
ये भी पढ़ें-Karan Johar को हल्के में लेते हैं ये बॉलीवुड स्टार, जमाने के सामने कई बार दिखा चुके हैं ठेंगा
कई हिट फिल्में दे चुके हैं सिकंदर
सिंकदर भारती ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने घर का चिराग, भाई-भाई, सैनिक सिर उठा के जियो, दंडनायक, रंगीला राजा, पुलिस वाला और दो फंटूश जैसी फिल्में दी हैं। निर्देशक ने शाहरुख ,अक्षय कुमार, गोविंदा, राजेश खन्ना समेत कई बड़ी हस्तियों संग काम किया है। निर्देशक के परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और तीन बच्चें सिपिका, युविका और सुकुरांत हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निर्देशक का हर एक्टर के साथ अच्छा बॉन्ड था। वह हर प्रोजेक्ट को शिद्दत से करते थे बिना इस बात की चिंता किए हुए कि फिल्म फ्लॉप होगी या हिट। उनका विवादों से कभी कोई नाता नहीं रहा। निर्देशक अपने काम से मतलब रखते थे।
