Sanoj Mishra Arrested: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा रातों-रात स्टार बन गई है। हर कोई मोनालिसा का दीवाना हो गया है। महाकुंभ में पहुंच भक्त मोनालिसा के साथ फोटो लेने के लिए बेकरार रहते थे। मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार सनोज मिश्रा पर रेप का केस दर्ज हुआ है।
sanoj mishra arrested
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट से बेल खारिज होने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक छोटे कस्बे से आने वाली हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ सनोज ने कई बार रेप किया है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी फिल्म डायरेक्टर से 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है। जब पीड़िता ने सनोज से मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी सनोज मिश्रा ने आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद डर के कारण पीड़िता उससे मिलने चली गई। अगले दिन 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया।
हीरोइन बनने की लालच देकर उठाया फादया
शिकायत के अनुसार आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीली चीजें खिलाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी अपने पास रखे हैं। पीड़िता ने बताया कि वो शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया है। साथ ही उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर फायदा उठाया है।
