Exclusive: निर्देशक आदित्य कृपलानी की Not Today को ऑडियंस तक पहुंचने में लगे 5 साल, बोले- अच्छे कॉन्टेंट के बावजूद...

डॉयरेक्टर आदित्य कृपलानी ने अपनी फिल्म नॉट टूडे को लेकर टाइम्स नाऊ से खास बात चीत की। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म को ऑडियंस तक पहुंचने में 5 साल का समय क्यूं लग गया। इसी के साथ आदित्य ने बताया कि कैसे उनकी फिल्म का सब्जेक्ट सबसे यूनिक कैसे है?

आज के समय में हम सभी लोग मानसिक स्वास्थ्य को ज्यादा महत्व देते हैं। मेंटल हेल्थ अगर ठीक ना हो तो हमें स्ट्रेस, एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी बीमारियां हो जाती है। डिप्रेशन और स्ट्रेस की वजह से कई लोग आत्महत्या तक कर लेते हैं। इन घटनाओं को कम करने के लिए जरूकता बढ़ाने की जरूरत है। सुसाइड जैसे गंभीर मुद्दे पर निर्देशक आदित्य कृपलानी फिल्म 'नॉट टूडे' लेकर आ रहे हैं। 5 साल के स्ट्रगल के बाद 'नॉट टूडे' को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को Asian Competition में बेस्ट फिल्म और Fipresci International Critics Award से सम्मानित किया गया है। ये भी पढ़ें-The Buckingham Murders Box Office Collection: दमदार एक्टिंग के बावजूद करीना की फिल्म हुआ बुरा हाल, जानें 7वें दिन की कमाई

not today

Aditya Kriplani Not Today movie poster (credit Pic: Instagram)

आदित्य ने नॉट टूडे के रिलीज होने के बाद खास बात चीत की। निर्देशक से पूछा गया कि नॉट टूडे के रिलीज होने पर आप कैसा महसूस कर रहे हैं? आदित्य ने कहा, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। ये मेरे लिए बहुत ही साइकोलॉजिक्ल प्रोसेस है, जैसे कि आप लंबे समय तक किसी खास भावना को अपने अंदर दबाए रखते हैं और जब वो चीज दुनिया के सामने आती है तो आपको हल्का महसूस होता है। इसके रिलीज होने से 5-6 साल पहले तक मैं ठीक से सो नहीं पाता था। पूरे दिन बेचैन रहता था। जब से मुझे लोगों से पॉजटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है तो वास्तव में चीजें पहले से बेहतर हुई है। ऐसा हमारी लाइफ में बहुत कम होता है।

End of Feed