टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने रामायण शो में सीता का किरदार निभाया था। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। एक्ट्रेस को आज भी दर्शक माता सीता के जानते हैं। एक्ट्रेस भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बेबाका अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस से उनके लेटेस्ट इंटरव्यू में पूछा गया कि वो रणबीर कपूर की रामायण को लेकर क्या कहना चाहेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं नहीं चाहती हूं कि लोग धार्मिक चीजों के साथ किसी तरह का कोई बदलाव करें।
Dipika Chikhlia (credit Pic: instagram)
रामायण के रीमेक से खुश नहीं हैं दीपिका चिखलिया
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि मैं कभी भी रामायण के रीमेक के बनाने के पक्ष में नहीं हूं। एक्ट्रेस ने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि आप जब भी कुछ नया बनाते हैं तो उसको नया रूप देते हैं, नए तरीके के साथ लोगों को दिखाना चाहते हैं जैसे की आदिपुरुण में कृति सेनन को पिंक कलर की सैटिन साड़ी में दिखाया गया है। वहीं, सैफ को रावण के किरदार में अलग तरीके से दिखाया गया। आपने उसमें क्रिएटिविटी दिखाई। इस वजह से वो चीज खराब हो गई। इससे रामायण खराब हो रही है।
रामायण एक बार बन गई है और उसे दोबारा क्यूं बनाना। इतनी सारी कहानियां जिसे आप दिखा सकते हैं। रामायण के अलावा भी बहुत कुछ है आप उसके बारे में बात कीजिए। इन दिनो नीतिश तिवारी रामायण बना रहे हैं। इस बिग बजट प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम औ साई पल्लवी माता सीता का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही हैं।
