Baaghi 4 Teaser: क्या टाइगर श्रॉफ ने शेयर कर दिया बागी 4 का टीजर? जानें वायरल क्लिप का सच

Tiger shroff latest Video: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 4 की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग बागी 4 से जोड़ रहे है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Baaghi 4 Teaser: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बागी 4 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। जब फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था तब से लोग मूवी के लिए एक्साइटेड हो गए थे। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने क्लिपबोर्ड पकड़े हुए तस्वीर शेयर कर बागी 4 का शूट कम्पलीट होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'आखिरकार यह खत्म हुआ आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद, जिसने इस फ्रैंचाइजी को इतना आगे बढ़ाया। शायद मैंने किसी फिल्म के लिए इतना खून-पसीना नहीं बहाया। ये आपके लिए है। ' इस बीच टाइगर श्रॉफ ने एक नया वीडियो शेयर कर दिया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

baaghi 4

pic source-instagram

बागी 4 का टीजर आउट?

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। क्लिप में टाइगर का खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है। लोग इस क्लिप को बागी 4 से जोड़ रहे है। लोगों का ये मानना है कि ये बागी 4 का टीजर है। हालांकि टाइगर ने एक फैन मेड क्लिप शेयर किया है। इसका असली टीजर से कोई लेना देना नहीं है। ऐसा करके टाइगर ने फैंस को और भी ज्यादा बेताब कर दिया है। सभी लोग मूवी रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed