Naga Chaitanya- Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे। साल 2021 में नागा- सामंथा ने एक- दूसरे से तलाक ले लिया। अब खबरें आ रही हैं कि नागा और सामंथा के बीच पैचअप हो गया है। दोनों के पैचअप की खबर तब सामने आई जब नागा को सामंथा के डॉग के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
Naga Chaitanya- Samantha Ruth Prabhu (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Shah Rukh- Ajay के साथ विमल के एड में फिर दिखे अक्षय कुमार, भड़के यूजर्स ने एक्टर की लगाई क्लास
एक्ट्रेस ने पैचअप के बीच में अजीबोगरीब पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, उन लोगों को सलाम जिनकी दयालुता कोई रणनीति नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है। कपल के अलग होने के बाद से ही सामंथा हैश का ध्यान रख रही थी। एक्टर ने हाल ही में हैश के साथ सनसेट एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर की थी। इस फोटो के वायरल होने के बाद से यूजर्स ऐसी अटकले लगा रहे हैं।
क्या सामंथा - नागा का हो गया है पैचअप
सामंथा और नागा ने अभी तक अपने पैचअप को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि नागा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए है। एक्टर इन दिनों शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। वहीं, सामंथा की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने काम से ब्रेक लिया है। एक्ट्रेस इन दिनों दुनिया के अलग-अलग कोनों में घूम रही हैं।
