'हनुमान जी' ने बचाई Tiger Shroff की जान? मां Ayesha Shroff का पोस्ट हुआ वायरल

Tiger Shroff's Firing Case: टाइगर श्रॉफ इन दिनों हुई हालिया घटना की वजह से चर्चा में हैं। टाइगर श्रॉफ की मां ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि अभिनेता की जान 'हनुमान जी' ने बचाई है।

Tiger Shroff's Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस के लिए जाने-जाते हैं। इस बार अभिनेता अपनी किसी फिल्म या एक्शन सीन की वजह से नहीं बल्कि भगवान हनुमान जी से जुड़ी एक चर्चा को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ घंटों पहले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मां आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) का एक पोस्ट इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। टाइगर श्रॉफ की मां का भी यही मानना है कि टाइगर श्रॉफ की जान 'हनुमान जी' की वजह से बची है और हनुमान चालीसा में बहुत शक्ति है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Baatein Dil Se: ऋषभ रिखीराम शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बोले '30 की उम्र तक शादी...')

Ayesha Shroff-Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ के लिए मां आयशा श्रॉफ ने कही ये बात (Pic Credit: Instagram)

आयशा श्रॉफ का पोस्ट हुआ वायरल

टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में टाइगर श्रॉफ की कार भी नजर आ रही है, जिसके डैशबोर्ड पर 'हनुमान चालीसा' रखी नजर आ रही है। फोटो पर कैप्शन में लिखा, 'हनुमान जी ने उसे बचा लिया। यही है हनुमान चालीसा की पावर। क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें नजर आ रहा है कि हनुमान चालीसा बुक डैशबोर्ड रखी हुई है। भक्तों को लग रहा है कि हनुमान जी ने टाइगर को बचा लिया।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है Rajinikanth की फिल्म, 300 करोड़ के क्लब में हुई शामिल)

वहीं दूसरी फोटो में टाइगर श्रॉफ के साथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर लिखा लिखा, 'लोगों के मुताबिक, मारने वाला रामभक्त था। लेकिन धर्म टाइगर के पक्ष में था।' इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच अभिनेता की सुरक्षा और भगवान के प्रति आस्था को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

End of Feed