Dhurandhar Teaser Reaction: 'धुरंधर' का टीजर के देख गदगद हुए यूजर्स, स्टारकास्ट ने लूटी लाइमलाइट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 6, 2025, 01:05 PM IST

Dhurandhar Teaser Reaction: फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर. माधवन (R. Madhavan), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म की टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Dhurandhar Teaser Reaction: बॉलीवुड के फेमस स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर सुर्खियों में है। अभी हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने रणवीर सिंह के बर्थडे पर फिल्म धुरंधर का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। टीजर में रणवीर सिंह के लुक के साथ-साथ गाने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए देखते हैं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के टीजर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

Dhurandhar Teaser Reaction

टीजर ने लूटा लोगों का दिल

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर टीजर रिलीज होने के बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म के टीजर को लेकर हर कोई इसी तारीफ करता नजर आ रहा है। टीजर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर. माधवन (R. Madhavan), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का भी लुक दिखाया गया है। टीजर को देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ करते नजर आए। किसी को एक्शन सीन्स पसंद आ रहे हैं, तो कोई स्टार्स के लुक्स पर फिदा हो गया। टीजर में दिखाया गया गाना भी लोगों का दिल लूट रहा है। सोशल मीडिया पर इस टीजर ने आते धूम मचा दी है।

End of Feed