Dhurandhar 2 के मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें, 'ओए-ओए' गाने के इस्तेमाल पर मचा बवाल

Aditya Dhar in trouble: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 मोटी कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म धुरंधर 2 के मेकर्स मुश्किलों में फंस गए हैं। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर को तगड़ा झटका दिया है।

Dhurandhar 2 : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म धुरंधर 2 को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच फिल्म धुरंधर 2 के मेकर्स को 440 वोल्ट का झटका लग गया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर (Aditya Dhar) की प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...- (ये भी पढ़ें-20 दिन बाद Prabhas और संदीप रेड्डी ने देखी रणवीर सिंह की फिल्म, सामने आई फोटोज

dhurandhar 2 makers in trouble

धुरंधर 2 के मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें (pic credit- dhurandhar 2/ tridev movie)

आदित्य धर को लगा झटका

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी B62 स्टूडियोज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में बिना अनुमति के सॉन्ग 'ओए-ओए' इस्तेमाल किया गया है। यह गाना मूल रूप से 1989 में रिलीज हुई राजीव राय की फिल्म त्रिदेव में था। इसे कल्याणजी-आनंदजी और विजू शाह ने कंपोज किया था, जबकि गीत आनंद बक्षी ने लिखे थे। गाने को अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था। त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि गाने के अधिकार उनके पास हैं और B62 स्टूडियोज ने बिना लाइसेंस या अनुमति के गाने का इस्तेमाल किया है, जो कॉपीराइट का उल्लंघन है।- (ये भी पढ़ें-जानिए कब और कहां आएगी Ranveer Singh की फिल्म, फैन्स को मिलेगा सरप्राइज)

End of Feed