Dhoom 4: विलेन बनकर शाहरुख खान मचाएंगे कोहराम, अक्षय कुमार को मिला पुलिस ऑफिसर का रोल, फाइनल हुई स्क्रिप्ट

Shah Rukh Khan in Dhoom 4: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'धूम 4' में शाहरुख खान की एंट्री होती नजर आ रही है। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार को भी मेकर्स ने कास्ट किया है।

Shah Rukh Khan in Dhoom 4: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' सहित 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस समय अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि सुजॉय घोष कर रहे हैं। बीते काफी समय से यह बज था कि आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) फिल्म 'धूम 4' के लिए इंडस्ट्री के एक बड़े स्टार को लेने की प्लानिंग में हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके शाहरुख खान की एंट्री 'धूम 4' (Dhoom 4) में होती नजर आ रही है।

Akshay Kumar and Shah Rukh Khan in Dhoom 4

नितेश नवीन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'शाहरुख खान को विलेन के रोल में देखा जाएगा। अक्षय कुमार फिल्म में सुपर कॉप बनेंगे। नयनतारा और कैटरीना कैफ को भी कॉप बनकर धमाल मचाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में अली के रोल के लिए मेकर्स ने राजकुमार राव को चुना है।' इस ट्वीट में आगे बताया गया है कि फिल्म 'धूम 4' को आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद ने मिलकर लिखा है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया जाएगा। इस चर्चा के बाद 'धूम 4' को लेकर डेंस के अंदर अलग ही उत्साह जाग गया है।

End of Feed