Shah Rukh Khan in Dhoom 4: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' सहित 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस समय अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि सुजॉय घोष कर रहे हैं। बीते काफी समय से यह बज था कि आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) फिल्म 'धूम 4' के लिए इंडस्ट्री के एक बड़े स्टार को लेने की प्लानिंग में हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके शाहरुख खान की एंट्री 'धूम 4' (Dhoom 4) में होती नजर आ रही है।
नितेश नवीन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'शाहरुख खान को विलेन के रोल में देखा जाएगा। अक्षय कुमार फिल्म में सुपर कॉप बनेंगे। नयनतारा और कैटरीना कैफ को भी कॉप बनकर धमाल मचाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में अली के रोल के लिए मेकर्स ने राजकुमार राव को चुना है।' इस ट्वीट में आगे बताया गया है कि फिल्म 'धूम 4' को आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद ने मिलकर लिखा है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया जाएगा। इस चर्चा के बाद 'धूम 4' को लेकर डेंस के अंदर अलग ही उत्साह जाग गया है।
आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी 'धूम' एक फ्रेंचाइजी है। फिल्म के पहले पार्ट में जॉन अब्राहम ने विलेन का रोल निभाया था। 'धूम 2' में ऋतिक रोशन और 'धूम 3' में आमिर खान को नेगेटिव किरदार में देखा गया था। अगर इन खबरों पर विश्वास किया जाए तो शाहरुख खान को 'धूम 4' में विलेन के रूप में देखा दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।
