हेमा मालिनी के मुंह से बेटे सनी देओल की तारीफ सुन धर्मेंद्र ने दिया रिएक्शन! बोले- सपने सच होते हैं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 20, 2023, 11:08 AM IST

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं । एक्टर अपने फैंस के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर कहते हैं कि दोस्तों सपने सच होते हैं। यूजर्स का कहना है कि धर्मेंद्र इस बात से खुश है कि हेमा और सनी देओल के बीच में रिश्ते बेहतर हो रहे हैं।

सनी देओल (Sunny Deol) को फिल्म गदर 2 (Gadar 2) के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस हेमा मालिनी गदर 2 देखने के लिए पहुंचीं। एक्ट्रेस ने फिल्म देखने के बाद बताया कैसी है फिल्म। एक्ट्रेस ने सनी पाजी की जमकर तारीफ की है। धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर इसके बाद एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सपने पूरे होने और कहानियों के सच होने की बात कह रहे हैं।

End of Feed