बॉलीवुड

Hema Malini को Kiss कर धर्मेंद्र ने दी शादी की सालगिरह की बधाई, ईशा देओल भी तस्वीर में आईं नजर

Dharmendra kisses Hema Malini on Anniversary: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने बीते दिन अपनी शादी की 44वीं शादी की सालगिरह मनाई है, इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी एनिवर्सरी की बधाई दी है। जिसके बाद अब कुछ प्यारी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

Image

Dharmendra Kisses Hema Malini

Dharmendra kisses Hema Malini on Anniversary: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की लव स्टोरी के बारे में ज्यादातर लोग जानते ही हैं। दोनों का प्यार काफी मुश्किलों के बाद ही मुकम्मल हो पाया है। अब दोनों की शादी को भी कई साल हो चुके हैं। धर्मेंद्र और हेमा ने बीते दिन अपनी शादी की 44वीं शादी की सालगिरह मनाई है, इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी एनिवर्सरी की बधाई दी है। जिसके बाद अब कुछ प्यारी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। सबसे पहले हेमा ने धर्मेंद्र को एनिवर्सरी की बधाई देते हुए फैन मेड एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो यूजर्स को काफी पसंद आया था। जिसके बाद हालांकि धर्मेंद्र ने भी हेमा के साथ कोई भी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर नहीं की हैं। हेमा ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें वह अपनी पत्नी पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। आइए इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी पर लुटाया प्यार

हेमा मालिनी ने अपने ट्विटल हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आज हमारी शादी की सालगिरह! 44 साल का साथ, 2 खूबसूरत लड़कियाँ, प्यारे बच्चे हमारे आसपास हैं और हमें अपने प्यार से डुबो रहे हैं! हमारे फैंस और उनका असीम प्यार! मैं जीवन से और क्या माँग सकती हूँ? ख़ुशी के इस उपहार के लिए हमारा शाश्वत आभार।'

हेमा मालिनी इन तस्वीरें में काफी खूबसूरत लगने के साथ ही सुंदर भी दिख रही हैं। फैंस इन फोटोज में एक्ट्रेस की खूबसूरती निहारने पर मजबूर हो गए हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article