Dharmendra Health News: घर जाते ही धर्मेंद्र की तबीयत में आया सुधार, सनी देओल- बॉबी देओल ने दिन रात की सेवा

Dharmendra Health News: हाल ही में धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस बीच धर्मेंद्र की सेहत को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र अब पहले से काफी ठीक है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Dharmendra Health News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय धर्मेंद्र को लेकर फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। बीते दिनों धर्मेंद्र की मौत की खबरें भी खूब वायरल हुईं। हालांकि फैमिली ने बार-बार बताया कि धर्मेंद्र ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। इस बीच धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र अब पहले से काफी ठीक है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Dharmendra news

pic credit- Dharmendra instagram

धर्मेंद्र की तबीयत में आया सुधार

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर से कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया था। उनकी हालत क्रिटिकल बताई गई और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया, जिससे इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। इलाज और लगातार निगरानी के बाद उन्हें पिछले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस बीच ये खबर सामने आई है कि धर्मेंद्र पहले से काफी ठीक हो गए हैं। एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि धर्मंद्र ठीक हैं, पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। ये खबर फैंस के लिए बड़ी राहत है, जो बॉलीवुड के स्टार एक्टर की सेहत को लेकर बेचैन थे। बीते दिनों सनी देओल की टीम ने ट्वीट कर बताया था कि धर्मेंद्र अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ही रिकवरी जारी रखेंगे। मालूम हो कि जब धर्मंद्र अस्पताल में भर्ती थे तो तमाम सितारे उनसे मिलने पहुंचे। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के नाम शामिल है।

End of Feed